Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की खुरई की घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

0 95

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुरई की घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री कमलनाथ ने कहा किसुनियोजित तरीक़े से बड़ी संख्या में बाहर से बुलाये गये भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में पहुँचकर कांग्रेसजनो पर एवं पुलिस पर जमकर पथराव किया गया , जमकर गुंडागर्दी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।
मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सालूजा ने पूर्व मुख्यमंत्री का बयान जारी किया है।जारी बयान में कहा गया है कि मध्यप्रदेश के सागर ज़िले के खुरई में विगत दिनो घटित एक घटना में बग़ैर जाँच के कांग्रेसजनो पर दर्ज झूठे प्रकरण के विरोध में आज क्षेत्र के कांग्रेसजन विधिवत पूर्व अनुमति लेकर सम्बंधित अधिकारी को शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने के लिये खुरई में एकत्रित हुए थे।

तभी वहाँ सुनियोजित तरीक़े से बड़ी संख्या में बाहर से बुलाये गये भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में पहुँचकर कांग्रेसजनो पर एवं पुलिस पर जमकर पथराव किया गया , जमकर गुंडागर्दी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।

पुलिस ने गुंडागर्दी व पथराव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले तो खदेड़ा लेकिन बाद में भाजपा नेताओ के दबाव में ज्ञापन देने आये निहत्थे कांग्रेसजनो पर जमकर लाठियाँ बरसायी।

इस पथराव व लाठीचार्ज में कई बेक़सूर कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हुए है।

अब पूरे मामले को अलग रंग देने के लिये सरकार व भाजपा नेताओ के दबाव में अब क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने व उनका दमन करने का षड्यंत्र व खेल खेला जा रहा है।

फ़र्ज़ीवाडा कर उन पर झूठे मुक़दमे लादने की साज़िश रची जा रही है।

भाजपा याद रखे , सत्ता का दुरुपयोग ना करे , समय बदलते देर नही लगती है , क्षेत्र का माहौल ख़राब ना करे।
क्षेत्र के कांग्रेसजन अकेले नही है , उनके साथ पूरी कांग्रेस खड़ी है।हम ऐसे किसी भी दमनकारी कृत्य पर चुप नही बैठेंगे , डटकर विरोध करेंगे।

श्री कमलनाथ ने कहा किहमारी माँग है इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच हो , दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो लेकिन यदि किसी भी निर्दोष पर झूठी कार्यवाही होगी तो हम चुप नही बैठेंगे।

न्यूज सोर्स:: नरेन्द्र सलूजा मीडिया समन्वयक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811