Let’s travel together.

सलकनपुर स्थित मां विजयासन देवी मंदिर में चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ चोरी की बारदात को दिया अंजाम

0 125

करीब 10 लाख रुपए ले उड़े नकाबपोश चोर

अनुराग शर्मा सीहोर

सलकनपुर स्थित प्रसिद्ध मां विजयासन देवी मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों ने स्ट्रांग रुम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया । CCTV में नकाबपोश बदमाश स्ट्रॉन्ग रूम का ताला तोड़ते रिकार्ड हुए।बदमाश स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर नोटों से भरी 6 बोरियां लेकर भाग गये। इन 6 बोरियो में से मंदिर परिसर में ही दो बोरियां मिल गईं। मंदिर समिति के मुताबिक करीब 10 लाख रुपए का माल चोर ले गए हैं। चोरी के बाद बदमाशों ने माता रानी की चौखट पर माथा टेका जो cctv में रिकार्ड हुआ।

चोरी की वारदात गुजरी रात करीब 2 बजे हुई, जिसका पता सुबह 4 बजे उस समय चला, जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पहुंचे। पुजारी को स्ट्रांग रूम का ताला टूटा दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, सचिव आरके दुबे को दी। मंदिर समिति ने करीब 10 लाख रुपए की चोरी की बात कही है। उनका कहना है कि स्ट्रांग रूम में और भी सोने चांदी के आभूषण रखे है जिन्हें चोर नही ले गए।वे सुरक्षित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |     डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811