Let’s travel together.

दिव्य चिंतन::जब सवाल बच्चों के भविष्य का हो , चुप रहने का सवाल ही नहीं उठता !-हरीश मिश्र

0 126

1977 में सत्ता के मद में लिप्त कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचलने के लिए आपातकाल घोषित किया था। तब के विपक्ष ( जनसंघ कायाकल्प कर बनी भाजपा ) ने सौगंध खाई थी… सत्ता मिलने पर पत्रकारों की आवाज़ दबाने की कोशिश नहीं करेंगे, लेकिन पिछले कुछ सालों में भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसदों, सरकार से उपकृत आयोग अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारियों की पत्रकार वार्ताओं में अघोषित आपातकाल की आहट सुनाई देती है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो पत्रकारों के सवालों से भय-भीत हो जाते हैं । वे बच्चों के मुद्दों पर क्रोधित हो जाते हैं। प्रश्न टाल जाते हैं या प्रश्न करने पर प्रतिबंध लगाते हैं। मेरा मानना है, जब प्रश्न पूछने पर प्रतिबंध लगे तब तो जरूर पूछना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र के लिए अघोषित आपातकाल नहीं, प्रश्नकाल जरुरी है।

मैंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से कानून के दायरे में सवाल पूछा आप स्कूल, आंगनबाड़ी, ईंट भट्टों का औचक निरीक्षण क्यों नहीं करते ?

सवाल सहज था, लेकिन कठोर था । कठोर सवाल पूछे जाने पर तीखी बहस, जिम्मेदार की चुप्पी यह बताती है कि नैतिक मापदंडों का कितना पतन हुआ है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अपनी आंखों से यदि कानून की पट्टी उतारकर, व्ही आई पी सुविधा त्यागकर, कभी औचक निरीक्षण करें तो उन्हें चाचा नेहरु के आंगनबाड़ी के आंगन में बच्चों की किलकारियां सुनाई नहीं देंगी । स्कूलों में शिक्षक नदारद मिलेंगे और ईंट भट्टों, ढाबों पर बाल श्रमिक कार्य करते दिखाई देंगे।

जिम्मेदार से ही जवाबदेही की उम्मीद होती है। लेकिन इस युग में जिम्मेदार से जवाबदेही की उम्मीद नहीं की जा सकती । हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं जहां बैठकों में कठिन हालात में रहने वाले बच्चों की मैपिंग हो रही है, परिचर्चा में बचपन बचाने की चिंता है और लच्छेदार भाषण से बच्चे शोषण मुक्त हो रहे हैं।

जब सवाल बच्चों के भविष्य का हो , चुप रहने का सवाल ही नहीं उठता ? पत्रकार की चुप्पी,
लोकतंत्र की मौत है।
इसलिये लोकतंत्र बचाने के लिए पत्रकारों को प्रश्नकाल
स्थगित नहीं करना चाहिए।
पूछते रहिए निरंतर
सहज और कठोर सवाल।

यह जानते हुए भी
कि पूछना हो सकता है
संकट जनक । फिर भी पूछना चाहिए सवाल। क्योंकि सत्ता के मठों में विराजमान महामंडलेश्वर के पास जवाब नहीं है । प्रत्युत्तर में प्रति प्रश्न
उछाले जाते है कि तुम होते कौन हो पूछने वाले ? जी हां हम देश के वो पतंगें हैं जो ज़िम्मेदार से ज़िम्मेदारी से सवाल पूछते हैं और पूछते रहेंगे।

सवाल अधेड़ हो चुके भारत का नहीं बल्कि भारत के बचपन, किलकारियां और खुशियों का है, जो इस देश की धड़कन हैं। श्रीमान हम भारत के लोग सवाल करते हैं और करते रहेंगे, क्योंकि हम लोकतंत्र के मालिक हैं और सवाल करने की शक्ति हम भारत के लोगों को संविधान से मिली है।

लेखक- दैनिक दिव्य घोष
मासिक मूक माटी के संपादक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811