Let’s travel together.

एनसीसी और स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा शहर में निकाली मतदाता जन जागरूकता रैली

0 124

आम लोगों व्यापारियों ने जगह जगह फूलों की बरसाकर किया स्वागत

शिवलाल यादव

रायसेन।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर फोटो निर्वाचन नामावली को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें स्कूलों की एनसीसी स्काउट गाइड सहित स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।इस जन जागरूकता रैली के शहर के व्यापारियों आम लोगों द्वारा जगह जगह फूलों की बरसाकर किया स्वागत।


भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2023 कार्यक्रम 9 नवंबर 2022 से प्रारंभ हो चुका है। इसी तत्वावधान में रायसेन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

जिसे कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कलेक्टर श्री दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद खान जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ रैली में शामिल हुए ।रायसेन नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सागर तिराहा पहुंचे, यहां रैली का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811