Let’s travel together.

सिलवानी थाना प्रभारी ने किसान से की मारपीट, नागरिकों किया चक्काजाम

0 275

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
थानाप्रभारी पर एफआईआर की मांग,थाना प्रभारी द्वारा माफी मांगने के बाद चक्काजाम समाप्त

सिलवानी रायसेन। शुक्रवार की सुबह नगर के बजरंग चौराहे पर नवागत थानाप्रभारी भारतसिंह ने धान ले जा रहे किसान के साथ सिविल ड्रेस में अकारण ही मारपीट कर दी, वही अन्य वाहन चालकों के साथ भी अभद्रता कर मारपीट की गई। जिससे गुस्सायें किसानों और नागरिकों ने राजमार्ग के बजरंग चौराहे पर अपने वाहन खडे कर चक्काजाम लगा दिया एवं पुलिस तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


चक्काजाम की जानकारी लगते ही एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा पहुँचे और उपस्थित लोगों को समझाने का प्रयास किया। उपस्थित लोग थाना प्रभारी भारतसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े हुये है। एसडीओपी राजेश तिवारी ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही का आष्वासन दे रहे है परंतु नागरिक मानने तैयार नहीं है। वह कार्यवाही होने के बाद ही चक्काजाम खत्म करने की बात पर अडे हुये है।


जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी भारतसिंह शुक्रक्रवार की सुबह सिविल ड्रेस में बजरंग चौराहे पहुंचे और अखलेश चैरसिया जो कि अपने ट्रेक्टर ट्राली से धान लेकर मंडी जा रहे थे उनके साथ जमकर लात घूसों से मारपीट की। वही अन्य वाहन चालकों के साथ भी अभद्रता कर मारपीट की गई जिससे गुस्सायें किसान एवं नागरिको ने बजरंग चौराहे पर चारो मार्गो पर वाहन खडे कर चक्काजाम कर दिया। सुबह 7 बजे से जाम लगा हुआ है। चारो मार्गो पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।


थाना प्रभारी भरतसिंह ने किसान अखलेश चौरसिया और ड्राइवर से मांगी माफी ।इसके बाद नागरिकों ने चक्काजाम समाप्तकिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811