Let’s travel together.
nagar parisad bareli

युवक की मौत के बाद 10 घंटे तक शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

0 71

धीरज जॉनसन दमोह

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव सड़क पर रखकर करीब 10 घंटे प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि युवक की हत्या की गई है और पुलिस भी हत्या का मामला ही दर्ज करे। इधर पुलिस के आला अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के हटा थाना इलाके के निमरमुंडा गांव का है।
बता दें बुधवार रात गांव के 45 वर्षीय प्रतिपाल भगवान सिंह पर चुनावी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से हमला किया गया था। घायल अवस्था में उसे हटा अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
प्रतिपाल के भतीजे नेकपाल सिंह का कहना है कि गांव के ही कुछ लोग उनके घर आकर अक्सर गलियां देते थे। बुधवार को भी यह लोग गालियां दे रहे थे जिन्हें रोकने के लिए चाचा प्रतिपाल गए तो उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य परिजन देवेन्द्र सिंह राजपूत ने गांव के ही खिलान सिंह, गजराज सिंह, गुलाब सिंह, मुन्ना सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है। इससे परिजन नाराज हैं और उन्होंने शव को दमोह-पन्ना मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ था। प्रदर्शन से यातायात भी बाधित हो रहा है। हटा थाना टीआई एचआर पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि गांव में दो पक्षों में पंचायत चुनाव से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। कई बार दोनों पक्ष इसे लेकर थाने तक पहुंचे थे। इस हमले के पीछे भी चुनावी रंजिश की बात ही निकलकर आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811