Let’s travel together.

रायसेन के व्यापारी ने सिंगरौली की युवती को लिव इन रिलेशन में रखा,गौ मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन कराया

0 172

भोपाल। पुलिस ऑफिसर बनने का सपना लेकर भोपाल आई थी। लेकिन यहां रायसेन के एक बिजनेसमैन ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। उसने शादी का झांसा देकर युवती को 9 साल तक लिव इन रिलेशन में रखा। फिर अपने वादों से मुकर गया। 27 साल की युवती का आरोप है कि आरोपी बिजनेसमैन ने बिना बताए गोमांस खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। साथ से हिंदू नाम बदलकर आयशा रख दिया। इसके बाद बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने मारपीट की. बल्कि गोली खिलाकर गर्भपात भी कराया।

युवती ने इस मामले में शनिवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत तलैया थाना पुलिस से शिकायत की है। 9 साल पुराना मामला होने की वजह से फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। जांच के बाद ही मामला दर्ज हो पायेगा।

लिव इन रिलेशन का परिणाम युवती को गौ मांस खिलाया फिर धर्म परिवर्तन कराया

पापा का सपना था कि में पुलिस अधिकारी बनूं। उनका सपना पूरा करने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसके लिए कॉलेज में एनसीसी भी ज्वाइन किया। पैसों की जरूरत थी. तो बाइक शोरूम में करने लगी।शो रूम में गाड़ी खरीदने आए रायसेन के रहने वाले खलील से पहचान हो गई।खलील रायसेन में सफेद फूल बीड़ी का कारखाना चलाता है। कोटेशन में खलील ने मेरा नंबर डाल था। गाड़ी खरीदने के बहाने मुझे फोन करने लगा। उसने सात गाड़ियां रिश्तेदारों को दिलाई भी थी मददगार बनकर वह करीब आता गया। वह जब भी भोपाल मेरे लिए गिफ्ट लेकर आता मुझे लगा कि वह अच्छे इरादे से मदद कर रहा है। इसी बीच मुझे होस्टल की फीस देना थी मेने खलील से मदद मांगी तो उसने 6 हजार रुपए दिए। बाद में खलील ने हॉस्टल भी खाली करवा दिया।

युवती के अनुसार वह मूलत सिंगरौली की रहने वाली हूँ। पिता कोल माइंस में जॉब करते थे। 2012 में पिता का निधन हो गया। 2012 में आ गई। तब मैं 17 साल की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811