Let’s travel together.
nagar parisad bareli

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांची विश्वविद्यालय की शोध छात्रा श्वेता नेमा ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

0 141

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

एक बार फिर सांची विश्वविद्यालय की शोध छात्रा को दिल्ली में गोल्डन अचीवर्स मैगजीन भेंट की गई। जिसके सितंबर एडिशन 2022 के मुख्य पृष्ठ पर श्वेता नेमा को स्थान दिया गया है।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आर जे आरती मल्होत्रा एवं डॉ तिलक तंवर द्वारा दिल्ली के लिंग्यासा ललिता देवी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश की पावन मिट्टी के साथ शिरकत की। इस मिट्टी से अखंड भारत का निर्माण करने वाले सरदार पटेल को नमन करते हुए संपूर्ण भारतवर्ष के प्रतिनिधियों द्वारा लाई गई पवित्र मिट्टी से विशाल भारत देश का मानचित्र तैयार करके इस अखंड भारत के मानचित्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा।योग एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने वाली अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्वेता नेमा सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की शोध छात्रा ने अपने प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

इस विविधता में एकता के कार्यक्रम में अतिथि मेजर जी डी बक्शी, बॉलीवुड एक्टर अरुण बक्शी, भारत सरकार पूर्व सचिव अमरेंद्र खटुआ,पद्मश्री डॉ विजय कुमार शाह आदि उपस्थित रहे। तथा भारत के सभी प्रदेशों से आए हुए भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए प्रतिभाओं को सरदार पटेल राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर गोल्डन अचीवर्स मैगजीन भेंट की गई। जिसके सितंबर एडिशन 2022 के मुख्य पृष्ठ पर श्वेता नेमा को स्थान दिया गया। साथ ही साथ 100 इंस्पायरिंग इंडियन बुक में इन्होंने अपना एक स्थान बनाया। इनके द्वारा किए गए सतत प्रयासों, समाज सेवा,निःस्वार्थ कार्यों को सराहा गया।इनके इस सम्मान के लिए विश्विद्यालय परिवार तथा समाज वासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811