Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शहर में चोरी की घटनाओं पर एसपी ने दो पुलिसकर्मीयौं को सस्पेंड किया

0 273

रायसेन । चोरी की घटनाएं रोकने में लापरवाही बरतने पर एसपी विकास कुमार शाहवाल ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं दो पुलिस कर्मियों पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। एक दिन पहले रायसेन की श्रीजी कॉलोनी में रहने वाले वनरक्षक रामशरण ठाकुर के सूने आवास में चोरी हुई थी, जबकि इस क्षेत्र की बीट सब इंस्पेक्टर राजाराम यादव, एएसआई रघुवीर सिंह मेहरा के पास थी। इस कारण इन दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है, जबकि पुलिसकर्मी राधेश्याम पटेल और रघुवीर सिंह मेहरा पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। एसपी श्री शाहवाल ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाएं रोकना जरूरी है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संदिग्ध की जानकारी पुलिस को दें

शहर में कोई घर सूना है या फिर कोई संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में दिखाई देता है तो शहर के लोग यह ‘जानकारी पुलिस को दे सकते हैं, ताकि सूने घर के आसपास वाले क्षेत्र में गश्ती दल द्वारा नजर रखी जा सके और संदिग्ध लोगों को पकड़ा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811