Let’s travel together.

विधिक साक्षरता शिविर एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित

0 223

एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है, तो हमें नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड से उखाड़ फेंकना चाहिए-न्यायधीश अतुल यादव

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रायसेन अनीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिनांक 31.अक्टूबर से 13 नवम्बर तक कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण हेतु “हक हमारा भी तो है” अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा बुधवार को ग्राम बेगवां कलां में विधिक साक्षारता शिविर एवं अवेरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बेगबा कलां अंतर्गत, बेगबा, रमपुरा, गगनवाडा, गेलपूर ग्राम के निवासीगण सम्मिलित हुए ।
विधिक साक्षारता शिविर एवं अवेरनेस कार्यक्रम में अतुल यादव अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम में नालसा द्वारा लांच किये गये विधिक सहायता ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई । शिविर में न्यायाधीश अतुल यादव द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को बताया कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए इसे उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह कार्यक्रम हक हमारा है भी चालू किया गया है तथा जो लोग स्वयं के व्यय पर अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ है उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उनके प्रकरणों में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान किया जाता है । न्यायाधीश अतुल यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि हमें नशे जैसी चीज को एक शौक के रूप में भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। हमें जितना हो सके इससे दूर ही रहना चाहिए क्योंकि किसी भी प्रकार का नशा उनके लिए आगे चलकर हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकता है। नशे से कई परिवार बिखर गये। नशा विनाश का कारण है। हमें इस बारें में ज्यादातर युवाओं को जागरूक करना चाहिए। अगर हमें एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है, तो हमें नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड से उखाड़ फेंकना चाहिए।
शिविर में न्यायाधीश अतुल यादव द्वारा सीनियर सिटीजन स्कीम के बारे में बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिको का यदि किसी पुत्र या पुत्री द्वारा अपने माता-पिता का भरण पोषण नहीं किया जाता है, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नि: शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में समझाया गया व लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने के लिए लीगल एड डेस्क भी लगाई गई । उक्‍त कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत बेगबा कलां कांता यादव, सचिव मुरारी रघुवंशी, रतनपुरी गोस्वामी समाजसेवी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811