Let’s travel together.

मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, खेलों में बच्चें अपना भविष्य बनाएं-प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया

0 108

स्पोर्ट्स पार्क देवास में समारोहपूर्वक मनाया गया मध्यछ प्रदेश स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस जिला एवं विकासखण्डोस्त‍र पर निकाली गई प्रभात फेरियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित

36वें राष्ट्री य खेल 2022 में सॉफ्ट बाल और सॉफ्ट टेनिस में पदक जीतने वाले जिले के खिलाड़ियों का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र और शील्डन प्रदान की

नितिन गुप्ता देवास

जिले की प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याेण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स पार्क देवास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में स्कू ली छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, मध्य प्रदेश गान का गायन किया। स्कूहली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने 36वें राष्ट्री य खेल 2022 में सॉफ्ट बाल और सॉफ्ट टेनिस में पदक जीतने वाले जिले के खिलाड़ियों का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र और शील्ड् प्रदान की। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिले में सभी विकासखंडों में भी प्रभात फेरी निकाली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स पार्क देवास में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार, विधायक हाटपीपल्या् श्री मनोज चौधरी, विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, सभापति श्री रवि जैन, श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री सुभाष शर्मा सहित अन्यर जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, नगर निगम कमिश्नर श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, नागरिकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स पार्क देवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने सभी जिलेवासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खेल विभाग भी कामयाब हो रहा है। आप सभी का सहयोग चाहिए। खेलों में स्कूली बच्चें अपना भविष्य बनाएं। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने 36वें राष्रीमे य खेल 2022 में देवास का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को बधाई दी।प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने स्पोर्ट पार्क का निरीक्षण कर खिलाडियों से चर्चा की।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स पार्क देवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने 36वें राष्ट्री य खेल 2022 में देवास का नाम रोशन करने वाले खिलाडी सॉफ्ट टेनिस में एकल में स्वयर्ण पदक और टीमइवेन्टे में रजत पदक जितने वाले जय मीणा, स्वार्ण पदक विजेता आध्याफ तिवारी, रजत पदक विजेता राजवीर नागर, आदित्यम दुबे, अभिषेक परिहार, योगेश चौधरी, सॉफ्ट टेनिस में पदक विेजेता अनुष्कार दबंडे, देविका चौधरी, दीपा बिल्वेष और मानसी राठौड़ का सम्माशन कर प्रशस्ति पत्र और शील्डत प्रदान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811