Let’s travel together.

गोपाष्टमी पर हुई गाय माता की पूजा गायों को खिलाया हरा चारा हरा मटर और गुड़

0 109

सतीश मेथिल सांचेत रायसेन

गोपाष्टमी पर गाय व कान्हा की पूजा, लोगों ने की धन-धान्य व सुख-समृद्धि की कामना
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को जिले में धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई गई। लोगाें ने गाय और गोविंद की पूजा-अर्चना कर धन और सुख-समृद्धि की कामना की। सांचेत समेत सभी प्रखंडों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस संबंध में पंडित अरुण शास्त्री ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराई थी। यशोदा मईया भगवान श्रीकृष्ण को प्रेमवश कभी गौ चारण के लिए नहीं जाने देती थीं। लेकिन एक दिन कान्हा ने जिद कर गौ चारण के लिए जाने को कहा। तब यशोदा जी ने ऋषि शांडिल्य से कहकर मुहूर्त निकलवाया और पूजन के लिए अपने श्रीकृष्ण को गौ चारण के लिए भेजा। तभी से इस दिन गाय की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है। इसलिए गौ पूजन से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि गौ सेवा करने वाले लोगों का जीवन धन धान्य और खुशियों से भर जाता हैं। इसलिए गाय माता की पूजा व सेवा करनी ही चाहिए। इसी क्रम में शहर के आदर्श गौशाला में गौ पूजन का आयोजन हुआ।गाय सेवक महंत बाबा कन्हैया दादा महाराज ने गौ पूजा की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन हुआ।महंत बाबा कन्हैया दास महाराज द्वारा गायों का किया शृंगार; हरा चारा, हरा मटर व गुड़ खिलाया मर घटिया महावीर मंदिर पर बनी आदर्श गौशाला में अल सुबह गायों व उसके बछड़े को नहलाकर तैयार किया गया। समिति के सदस्यों ने गायों का श्रृंगार किया, पैरों में घुंघरू बांधे व अन्य आभूषण पहनाएं जाते हैं। साथ ही, गायों के सींग पर चुनरी का पट्टा बांधी गई। इसके बाद गौ माता की परिक्रमा कर उन्हें बाहर लेकर जाते हैं और कुछ दूर तक गायों के साथ चले। पंडित सर्वेंश शास्त्री ने बताया कि गोपाष्टमी की शाम जब गाय घर लौटती हैं, तब फिर उनकी पूजा की जाती है। खासतौर पर इस दिन गाय को हरा चारा, हरा मटर एवं गुड़ खिलाया जाता है। जिन श्रद्धालुओं के घरों में गाय नहीं हैं वह लोग गौशाला जाकर गाय की पूजा करते हैं। उन्हें गंगा जल, फूल चढ़ाते हैं, दिया जलाकर गुड़ खिलाते है। गौशाला में खाना और अन्य वस्तु आदि दान की जाती हैं। साथ ही, लोगों ने ग्वालों को दान करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गाय के नीचे से निकलने वालों को बड़ा पुण्य मिलता है। गोपाष्टमी के दिन गायों की पूजा करने वालों से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811