–मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह पर भी साधा निशाना
बरेली रायसेन। किसान मजदूर महासंघ के तत्वाधान में आज रायसेन जिले के बरेली में ग्राम छवारा से किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों को संगठित करने का काम किया दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर इस रैली में शामिल हुए रैली तहसील कार्यालय के सामने सभा कर प्रदेश और देश के किसानों को एक करने की बात कही।

-किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में देश की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और किसान विरोधी बताया देश मे आये ।

तीन कृषि कानूनों को लेकर कक्का जी ने बताया इन कानूनों के खिलाफ सबसे मप्र से आवाज उठी और हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर इन काले कानूनों को बापिस लेने की माग की ।शिवकुमार कक्काजी ने कहा कि अपने आप को किसान का बेटा कहने बाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह किसान विरोधी है ।

शिवराज सिंह देश के ऐसे अकेले मुख्यमंत्री है जो जमीन अधिग्रहण पर अपने किसानों को सिर्फ दोगुनी राशि देते है जबकि दूसरे प्रदेशों में चार गुना दी जाती है। उन्होंने कहा की किसानों के साथ हमेशा छल होता है । हम देश मे मुक्त व्यापार समझौता का विरोध कर रहे है। किसानों को खाद की समस्या को लेकर हमने कलेक्टर से बात की है । स्थानीय समस्याओं के लिए हमारा संगठन हमेशा तैयार रहता है ।