Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बीच कस्बे में नही लगेगीं आतिशबाजी दुकानें, थाना प्रभारी ने कृषि मंडी में स्थान का किया चयन

0 92

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

कस्बे में हर वर्ष लगने वाली आतिशबाजी की दुकानें इस वर्ष सुरक्षा की दृष्टि से बीच बस्ती में ना लगाकर कृषि उपमंडी में लगाई जाएंगी। इसी मामले को लेकर गुरुवार के दिन सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह व रातातलाई सरपंच रघुवीर मीणा ने आतिशबाजी दुकानों के स्थान चयन को लेकर कृषि उपमंडी में जगह का निरीक्षण किया। वहीं थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आतिशबाजी की दुकानें बीच कस्बे में लगाने से अनहोनी की आशंका रहती है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से आतिशबाजी बाजार रातातलाई पंचायत स्तिथ कृषि उपमंडी क्षेत्र में लगाया जाएगा। गौरतलब है कि सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज, बेरखेड़ी चौराहा सहित सलामतपुर में लगभग 35 व्यापारियों ने आतिशबाजी दुकान लगाने के लिए लाइसेंस आवेदन दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811