Let’s travel together.
nagar parisad bareli

विधिक साक्षरता / जागरुकता शिविर का आयोजन

0 58

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फाजलपुरा, जिला- उज्जैन में मिट्टी के दीपक सजावटी प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ विद्यालयीन बच्चों के हितार्थ पॉक्सो एक्ट, बच्चों के अधिकार एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम विषय पर विधिक साक्षरता / जागरुकता शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति को कानूनी सहायता पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। श्री जैन के द्वारा बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) 2012, म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा का अधिकार की जानकारी प्रदान की।
जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मण्डलोई द्वारा उपस्थित बच्चों को भारतीय संविधान के मूल अधिकार एवं कर्तव्य, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098. गुड टच बैड टच, चाईल्ड ट्रैफिकिंग, जेजेबी एक्ट, बाल विवाह एवं राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें विधिक रूप से साक्षर किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में योजनाओं के पंपलेट्स वितरित किये गये।

पैरालीगल वॉलंटियर श्रीमती प्रीति गोयल द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच बैड टच, चाईल्ड ट्रैफिकिंग, जेजेबी एक्ट, बाल विवाह की जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षिका श्रीमती हेमलता ओझा एवं श्रीमती रेणु रावत द्वारा उपस्थित बच्चों को मिट्टी के दीपकों पर सजावटी कलाकारी करने का प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती स्मिता करंजगांवरकर, वरिष्ठ समाजसेविका एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सतिंदर कौर सलूजा, समाजसेवी प्रवीण जोशी, सामाजिक संस्था शुभ-संदेश सामाजिक कल्याण समिति उज्जैन की सदस्य श्रीमती मंगला पण्ड्या एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा लगभग 70 विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811