Let’s travel together.

मप्र व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड बंद,अब कहलाएगा मप्र कर्मचारी चयन मंडल

0 150

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की मंत्रिपरिषद द्वारा 7 महीने पहले जो फैसला लिया गया था उस पर अमल हो गया है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड बंद कर दिया गया है। उसकी जगह पर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPSEB) का गठन किया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि जैसे पिछली बार व्यापम का बोर्ड बदलकर MPPEB लिख दिया गया था ठीक उसी प्रकार इस बार भी सिर्फ बोर्ड बदला गया है।

MPSEB- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
इधर प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इस बार सिर्फ नाम नहीं बदला है बल्कि नोडल डिपार्टमेंट भी बदल गया है। MPSEB का संचालन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाएगा। फिलहाल मध्य प्रदेश में सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्यमंत्री के पास है। इंदर सिंह परमार इस डिपार्टमेंट के राज्य मंत्री हैं। यानी अगले 1 साल में यदि MPSEB द्वारा आयोजित परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो उसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और इंदर सिंह परमार टारगेट पर रहेंगे।

कब और क्यों हुआ था व्यवसायिक परीक्षा मंडल का गठन
इसे संक्षिप्त में समझना जरूरी है। व्यापम का गठन मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल अधिनियम 2007 के तहत किया गया था। इससे पहले तक सरकारी नौकरी में राजनीति का हस्तक्षेप बहुत ज्यादा हुआ करता था। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद सरकारी नौकरी के लिए निष्पक्ष भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए व्यवसायिक परीक्षा मंडल का गठन किया गया था। अधिनियम के तहत व्यापम का एक संचालक मंडल होता था, जो सरकार द्वारा वित्त पोषित होता था परंतु सरकार के अधीन नहीं होता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811