Let’s travel together.

न्यायालय में पेश करने लाए जा रहे आरोपी द्वारा बोलेरो गाड़ी का स्टेरिंग घुमाकर भागने का प्रयास,गाड़ी गहरी खाई में उतरी बोलेरो

0 305

-आबकारी इंस्पेक्टर सहित कांस्टेबल घायल,नकतरा पुलिस चौकी के पास की घटना

सत्येंद्र जोशी रायसेन

रायसेन। नकतरा पुलिस चौकी के पास आज एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। घटना में इंस्पेक्टर और कांस्टेबल घायल हुए हैं। दरअसल आबकारी पुलिस द्वारा बरेली से एक आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रायसेन लाया जा रहा था। तभी आरोपी ने भागने की फिराक में बोलेरो गाड़ी का स्टेरिंग घुमा दिया। जिससे गाड़ी 10 फीट नीचे गड्ढे में उतर गई।
जानकारी है कि बरेली आबकारी पुलिस एसआई राजेश विश्वकर्मा हेड कांस्टेबल रामगोपाल शर्मा, कांस्टेबल रामस्वरूप पटेल बोलेरो एमपी 04 पीवी 080 बरेली से रायसेन ला रहे थे, कि नकतरा के पास आरोपी शिवनारायण रघुवंशी ने ड्राइवर को हाथ मारते हुए स्टेरिंग घुमा दिया। जिससे गाड़ी 10 फीट नीचे खेत में उतर गई। इससे स्पेक्टर सहित कांस्टेबल घायल हुए हैं। गाड़ी के उतरते से ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया। जिला आबकारी अधिकारी दीपम रायचुरा द्वारा टीम भेजी गई और आरोपी को पकड़कर रायसेन सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट बन गया है।
उल्लेखनीय है कि ज़िला आबकारी अधिकारी की तत्पर्ता से आरोपी को जेल में डाल दिया गया।
जानकारी है कि आज आज दिनांक 10/10/2022 को सुबह सूचना के आधार पर ग्राम खेरी मुगली निवासी आरोपी शिव नारायण रघुवंशी को उसकी बिना नंबर की हीरो पेशन प्रो मोटर साइकल पर अवैध रुप से दो झोलों मे रखी 06 पेटियो में रखे 300 पावों मे भरी कुल 54 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा को परिवहन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाकर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इसी मामले में ही आरोपी को गिरफ्तार कर रायसेन लाया जा रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811