Let’s travel together.

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न आयोजन

0 185

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विश्व के लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा 15 दिवस में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम वृक्षारोपण, स्वास्थ्य विभाग में फल वितरण, रक्तदान शिविर का आयोजन, तालाब की साफ सफाई, धार्मिक कार्यों का आयोजन, नगर परिषद में नशा मुक्ति एवं सफाई कर्मियों का सम्मान आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उपाध्यक्ष नीमा देवी सिंह राजपूत ने बताया कि नगर को स्वच्छ रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर के सभी सफाई कर्मियों का शाल श्रीफल से नगर परिषद में सम्मान किया गया कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल नीलू सोनी ने की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ब्रजगोपाल सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी देश के पहले स्वच्छता ग्रही थे जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही संपूर्ण राष्ट्र के लोगों को स्वच्छता और स्वालंबन का मूल मंत्र दिया

इससे पूर्व कार्यालय प्रकोष्ठ में गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया।

मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती नीमा लोधी, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष ब्रज गोपाल सोनी, अभय फट्ठा, देवी सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष अनिल नीलू सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह परमार, पार्षद हरिराम पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप खरे, मुकेश बिल्थरे ,पार्षद अनिल सेन, पार्षद मुरली पटेल, बहादुर सिंह ठाकुर, झुन्नीलाल दुबे, एडवोकेट बृजेश बिल्थरे, किसान मोर्चा महामंत्री महेंद्र नापित, दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी अनिल पाटकर, मदन रावत मुख्य रूप से मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811