Let’s travel together.

सिंचाई मोटरपंप खेत से चोरी करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में मोटरपंप बरामद

0 129

गोहरगंज/रायसेन ।पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के कुशल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में जिला रायसेन में चोरी लूट नकबजनी जैसी बड़ी बड़ी वारदातों का खुलासा काफी कम समय में रायसेन पुलिस द्वारा किया जा रहा है ।
इसी क्रम में थाना गोहरगंज चौकी चिकलोद अंतर्गत 09 जनवरी को चौकी चिकलोद में फरियादिया सैया बाई पति स्वर्गीय खान सिंह राय सिख की रिपोर्ट पर की मेरे खेत में लगी सिंचाई करने की वरुणा कंपनी की नीले रंग की 7.5 हॉर्स पावर की ₹22 हजार कीमती जलपरी मोटर कोई अज्ञात व्यक्ति 7 जनवरी की रात में खेत से चोरी कर कर ले गए हैं ।रिपोर्ट पर थाना गोहरगंज में अपराध क्रमांक 07/22 धारा 379 भादवी का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी गोहरगंज तथा चौकी प्रभारी चिकलोद तथा स्टाफ द्वारा काफी प्रयासों के चलते मोटर चोरी करने वाले आरोपी गणों की तलाश करते हुए शंका गहराने पर संदीप पिता जगदीश राय सिख उम्र 30 साल, गुरदीप पिता जसवंत राय सिख उम्र 23 साल निवासी ग्राम वीरान पिपरिया तथा आरोपी पूरन सिंह पिता सोना राय सिख उम्र 47 साल निवासी ग्राम पांजरा थाना गोहरगंज से सख्ती से पूछताछ की गई जिन्होंने मोटर चोरी करना स्वीकार किया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी गई जलपरी सिंचाई मोटर पंप कीमती करीबन 22हजार रुपए को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है आरोपी गणों को न्यायालय गोहरगंज पेश किया जावेगा।

खेत से सिंचाई मोटर चोरी की वारदात का खुलासा करने में अनुविभागीय अधिकारी औबेदुल्लागंज मलकीत सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आर के चौधरी, चौकी प्रभारी चिकलोद सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम प्रधान आरक्षक काशी आरक्षक राजकुमार दुबे, आरक्षक शिवराज के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर बरामद कर प्रकरण का निकाल करने में सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811