Let’s travel together.

रायसेन की विभिन्न कालोनियो में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 325

रायसेन। कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट कालोनी,संस्कार विहार कालोनी,अवंतिका कालोनी और राहुलनगर में हुई चोरी की घटना में आरोपी गब्बर मोंगिया पिता राधे मोंगिया उम्र 45 साल नि. ग्राम ठर्र जिला विदिशा को गिरफ्तार किया है।

रायसेन कोतवाली पुलिस के अनुसार 19.04.22 को फरि. अमित अर्मा नि. कलेक्ट्रेट कालोनी रायसेन द्वारा मकान में सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 238/22 धारा 457,380 भादवि 19.04.22 को फरि महेंद्र पिता मुन्नालाल नि. संस्कार बिहार कालोनी रायसेन द्वारा मकान में ज्वेलरी व नगद रूपये चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र.- 240/22 धारा – 457, 380 भादवि, 18.05.22 को ब्रजेश पिता महाराज सिंह नि. अवंतिका कालोनी रायसेन द्वारा मकान में सोने की चैन व नगद रूपये चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र.- 297/22 धारा- 457,380 भादवि, 12 सितम्बर को फरियादी सूरज बाई पत्नि रामस्वरूप नि. राहुलनगर द्वारा मकान में सोने-चांदी व नगद रूपये चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र.- 561/22 धारा 457,380 भादवि के कायम कर विवेचना में लिये गये।

उक्त प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा, SDOP अदिती भावसार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष सप्रे के नेतृत्व में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी की गई।

अपराध विवेचना में तलाश के दौरान संदेहीकी सूचना प्राप्त होने पर तालाब मौहल्ले में तालाब किनारे बैठे एक संदेही जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकङकर उसेसे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गब्बर मोंगिया पिता राधे मोंगिया उम्र 45 साल नि. ग्राम ठर्र जिला विदिशा का होना बताया उक्त व्यक्ति से चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसने कलेक्ट्रेट कालोनी, संस्कार बिहार, अवंतिका कालोनी, राहुलनगर में सोने-चांदी के जेवर आदि चोरी करने की बारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी से अप. क्र. 238/22 में चोरी गई चांदी पायल, अप.क्र. 240/22 में चोरी गई सोने की अंगूठी, अप. क्र. 561/22 में चोरी गये चांदी के बिछिया को जप्त किया गया व आरोपी द्वारा उक्त प्रकरणों का चोरी का शेष माल नारायण सोनी पिता हरप्रसाद सोनी उम्र 72 साल नि. बङा बाजार विदिशा को बेंचना बताया है जो कि नारायण सोनी पूर्व से पुलिस रिमांड पर है जिसको पुनः माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया जाकर उक्त प्रकरणों में चोरी गये शेष माल की बरामदगी की जावेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811