शिवलाल यादव
रायसेन। औधोगिक शहर मंडीदीप के किसान के साथ 10 लाख रुपये लूट के आरोपियों को पकड़ने आईजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।आईजी श्रीमती दीपिका सूरी ने किसान से चर्चा कर पुलिस द्वारा तगड़ी नाकेबंदीकराई गई है।
जानकारी के अनुसार होशंगाबाद रायसेन पुलिस रेंज की आईजी दीपिका सूरी ,डीआईजी जगत सिंह राजपूत पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल द्वारा मंडीदीप के अज्ञात लुटेरों पुलिस ने ₹30 हजार का इनाम घोषित किया है साथी मंडीदीप के गल्ला मंडी सहित हाईवे 12 पर तगड़ी नाकेबंदी की जा रही है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है ।
आई जी दीपिका सूरी ने बताया कि हमने किसान शुभम मीणा से मामले की बारीकी से पूछताछ की और अज्ञात लुटेरों पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं ।अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस टीम लूट की वारदात के आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। मालूम हो कि शुभम मीणा बैंक ऑफ बड़ौदा मंडीदीप 10 लाख रुपये नकद आहरण करने पहुंचे थे।इसके बाद बाइक पर रखकर जैसे ही गल्ला मंडी क्षेत्र की सड़क पर पहुंचे ।घात लगाकर बैठे अज्ञात लुटेरों ने 10 लाख रुपये नोटों से भरा बैग छीनकर मोटरसाइकिल पर जल्दी बैठकर फरार हो गए थे ।दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।