Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भोपाल विदिशा हाईवे के घोड़ापछाड़ नदी पुल की रेलिंग जगह-जगह से टूटी, राहगीरों की जान से किया जा रहा है खिलवाड़

0 103

इस टूटी हुई रेलिंग के जर्जर पुल से प्रतिदिन निकलते हैं हज़ारों वाहन
-यात्रियों व आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं ज़िम्मेदार अफसर

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की ग्राउंड रिपोर्ट।
रायसेन जिले के सलामतपुर कस्बे के पास घोड़ापछाड़ नदी पुल की टूटी हुई रेलिंग की मरम्मत नही करके हज़ारों लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह पुल भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 के मुख्यमार्ग पर स्थित है। जो कई साल पुराना बताया जाता है। इस पुल की रेलिंग जगह-जगह से टूट गई है। और रेलिंग का हिस्सा भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है।जिम्मेदारों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि रोजाना इस पुल पर से हजारों वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से होकर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित कई वीआईपी होकर गुजरते हैं।लगभग सौ वर्षों से भी अधिक पुराने पुल की रेलिंग जगह जगह से टूट चुकी है।और बड़ी मात्रा में रेलिंग क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। जब इस पुल पर से कोई भारी वाहन गुजरता है तो पुल पूरा कांपने लगता है। इस पुल पर से होकर भोपाल से विदिशा, सागर, बीना, उत्तर प्रदेश और विदिशा से भोपाल को जाने वाली यात्री बसें सैकड़ों की तादाद में प्रतिदिन गुजरती हैं। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। एमपीआरडीसी द्वारा इसकी मरम्मत नही करके यहां से गुजरने वाले राहगीरों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने शासन प्रशासन से मांग करी है कि शीघ्र ही इस पुल की मरम्मत की जाए नही तो लोग आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

इस ब्रिज से रोज ही कोई न कोई वीआईपी गुजरता है-सप्ताह में एक बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी इसी घोड़ापछाड़ पुल से निकलते हुए विदिशा जाते हैं। वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा यहीं से आना जाना करते रहते हैं। और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में आता है यह घोड़ापछाड़ पुल उसके बाद भी अधिकारियों द्वारा इस और कोई भी ध्यान नही दिया जा रहा है।

कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना–

यह घोड़ापछाड़ नदी पर बना पुल भोपाल-विदिशा रोड पर दिल्ली मुम्बई जाने वाले स्टेट हाइवे 18 पर बना हुआ है। जिस पर से हर चार मिनिट में सैकड़ों वाहन निकलते हैं। किसी दिन कोई वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर नीचे नदी में गिर सकता है।जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जानकारी होते हुए भी एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारी गेर ज़िम्मेदार रवैया अपनाए हुए हैं।

धसक रहा है घोड़ापछाड़ नदी का पुल–

सलामतपुर के कैलाश गोस्वामी, मयंक साहू, हसन मंसूरी, दीपक अहिरवार ने बताया की घोड़ापछाड़ पुल की सड़क के बीच में बड़े बड़े गड्ढे व लंबी लंबी दरारें आ गईं हैं। जिसमें वाहन का टायर फंस जाता है। उनकी मोटरसाईकिल भी कई बार दरारों में फंस चुकी है। ग्राम गाडरखेड़ी के यशवंत राजपूत सलामतपुर के अशोक त्रिपाठी आदि का कहना है कि पुल के काफी पुराना हो गया है। इसकी रेलिंग कई जगह से टूटी हुई पड़ी है। वहीं ज़िम्मेदार विभाग इसको सही नही करके लापरवाही बरत रहा है। समय रहते ध्यान नही दिया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इनका कहना है-
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के मुक्तापुर गांव के पास स्तिथ घोडापछाड़ पुल की रेलिंग तो छतिग्रस्त हो ही गई है। इसके अलावा पुल भी काफी जर्जर हो चुका है। ज़िम्मेदार अफसर इस और ध्यान नही देकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि इसी पुल से गुज़रकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जाते रहते हैं।
रघुवीर मीणा, सरपंच ग्रा.पं. रातातलाई।

सलामतपुर के पास घोड़ापछाड़ पुल का निर्माण लगभग 100 वर्षों पहले हुआ होगा। लेकिन पुल बनने के कुछ समय बाद ही इसमें दरारें आ गईं थी। यह पुल भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर बना है। इस मार्ग पर यातायात का बहुत अधिक दवाब रहता है। पुल की रेलिंग जगह जगह से टूटी हुई है। वहीं पुल के बीचों बीच दोनों और बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्डो में बाइक का टायर घुस जाता है। जिसकी वजह से चालक गिर कर घायल हो रहे हैं। और टूटी हुई रेलिंग के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
बबलू पठान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलामतपुर।

में सलामतपुर से प्रतिदिन भोपाल अपडाउन करता हूँ। जब भोपाल विदिशा हाइवे के खोड़ापछाड पुल से निकलता हूं तो यहां से निकलने में जान का खतरा लगता है। क्योंकि पुल की रेलिंग काफी समय से टूटी हुई पड़ी है। कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। लेकिन शिकायतों के बाद भी अफसर कुम्भकरण की नींद में सोए हुए हैं।
साजिद खान, सलामतपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811