Let’s travel together.

गोहरगंज पुलिस द्वारा हाईवे पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया यातायात जन जागरूकता अभियान

0 101

गोहरगंज रायसेन। रायसेन जिले में अपने कुशल नेतृत्व एवं बेहतर कार्य प्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना द्वारा इन दिनों संपूर्ण रायसेन जिले में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम अपने दिशा निर्देशन में चलाया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान में हो रही सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु के आंकड़ों में वृद्धि , एवं सड़क दुर्घटनाओं के उत्तर उत्तर आंकड़ों में कमी लाना है यह केवल तभी संभव है जब वाहन चालक जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें
प्रत्येक थाना स्तर पर यातायात जन जागरूकता संबंधी कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम नागरिक सड़क सुरक्षा यातायात नियमों तथा इनसे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सजग हो सके ।


इसी क्रम में थाना गोहरगंज अंतर्गत नेशनल हाईवे 45 मार्ग ,34 मील , ग्रामीण क्षेत्रों में गोहरगंज पुलिस स्टाफ द्वारा आम नागरिकों तथा हाईवे पर चलने वाले राहगीरों, वाहन चालकों को तथा आसपास के क्षेत्रों में गोहरगंज थाना प्रभारी आर के चौधरी एवं पुलिस स्टाफ उप निरीक्षक संजय यादव , सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह,प्रधान आरक्षक माधव सिंह आरक्षक बृजेश, संजीव द्वारा फोरलेन हाईवे पर यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा कर स्कूली बच्चों,वाहन चालकों, आम नागरिकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में, सड़क सुरक्षा ,हेलमेट, नशे में वाहन ना चलाना , तेज रफ्तार वाहन ना चलाना, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने संबंधी हिदायत एवं यातायात नियमों के पालन ना करने के अभाव में होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में, दुर्घटना हो जाने पर बिना डरे तत्काल घायल की अस्पताल पहुंचाने में यथासंभव मदद करें इत्यादि यातायात संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आम जनों , वाहन चालकों एवं उनके परिजनों को दी गई तथा आम नागरिकों से अपेक्षा की गई कि वह है इन जानकारियों को अपने आस-पड़ोस तथा अपने परिवारजनों से सांझा करें तथा अधिक से अधिक इसका प्रचार प्रसार करें ताकि यातायात नियमों के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811