Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भक्त की भक्ति के वश में होते हैं भगवान-जैन मुनि

0 551

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

पूज्य दिगंबर जैनाचार्य 108 विशुद्ध सागर जी के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज ने विहार के दौरान मंगल प्रवचन में कहा कि भक्त की भक्ति के वश में होते हैं भगवान।
पूज्य मुनिश्री ने कहा कि चन्दनवाला की भक्ति से भगवान महावीर स्वामी को उनके यहां आहार करने पहुचे शबरी की भक्ति से मर्यादा पुरषोत्तम श्री रामचन्द्र जी शबरी के हाथों बेर खाने पहुचे आज विहार के दौरान गिरोद में पहुचना भी जयेश पाटनी की भक्ति का प्रतिफल है जयेश की भक्ति देखिये सैंकड़ों किलो मीटर दूर से विहार में पैदल साथ चल रहा था मन मे यही भावना थी कि मुनिराज के पावन चरण हमारे यहां पड़ें ओर उनकी भक्ति उनका पुण्य हमें यहां तक ले आया।

गिरोद में आहार चर्या के बाद हुआ विहार

पूज्य दिगंबर मुनिराज सिलतरा से रात्रि विश्राम उपरांत सुबह सांकरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुचे यहां से दर्शन एवं शांतिधारा उपरांत विहार कर गिरोद स्थित शीतल ट्रेडर्स में आहार चर्या हुई पूज्य मुनि संघ के आहारों के उपरांत दूर दूर से आये समाज के लोगो के लिए भी पाटनी परिवार के सौजन्य से भोजन की व्यवस्था की गई थी आहारों के उपरांत सामायिक हुई और प्रवचन के बाद मुनि संघ का गिरौद से विहार हुआ।

रात्रि विश्राम टाटीबंध में रायपुर की जगह दुर्ग की तरफ विहार

मुनि संघ का रात्रि विश्राम टाटीबंध के समीप हो रहा है पूर्व में रायपुर की तरफ विहार निश्चित था लेकिन दुर्ग में चल रही मुनिराज की सल्लेखना समाधि के कारण अब मुनि संघ का विहार दुर्ग के लिए हुआ है कल सुबह विहार उपरांत टाटीबंध ओर भिलाई के बीच आहार होंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811