Let’s travel together.

पर्युषण महापर्व के चौथे दिन जैन मंदिर में श्री जी का हुआ जलभिषेक

0 122

अभिषेक असाटी बक्स्वाहा

जैन धर्मावलंबियों के दस दिवसीय पर्युषण महापर्व, जिसे दस लक्षण महापर्व भी कहते हैं, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी 31 अगस्त से शुरू हो गए हैं। इस पर्व पर नगर के साथ साथ जिले भर के जैन मंदिरों में विद्युत लाईटों की मनोहारी सजावट की गई है। आत्मकल्याण और आत्म आराधना के महापर्व पर्युषण के पावन पर्व पर नगर के जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रीजी की पूजन अभिषेक सहित अनेक धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यक्रम एवं दस लक्षण पर्व पर विशेष प्रवचन किए जा रहे हैं। रात्रि में विविध जैन युवा मंच एवं पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

समाज के कोषाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि दस दिवसीय पर्युषण पर्व भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी 31 अगस्त से शुरू होकर भाद्रपद शुक्ल अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर 22 तक पूरे नियम और संयम के साथ मनाया जा रहा है। इन दस दिनों में जैन धर्मावलंबी धर्म के दस धर्मों का पालन पूरी धार्मिक प्रभावना के साथ कर रहे है। धर्म के इन दस धर्मों में प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म, द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव धर्म, तृतीय दिवस उत्तम आर्जव धर्म, चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म, पंचम दिवस उत्तम सत्य धर्म, छठा दिन उत्तम संयमधर्म ( सुगंध दशमी ), सप्तम दिवस उत्तम तप धर्म, अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म, नवम दिवस उत्तम आकिंचन्य धर्म, दशम दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म (भद्रपदशुक्ल, अनंत चतुर्दशी) मनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811