Let’s travel together.

बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 193

नाबालिग लड़की को किया बरामद

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह से मिली जानकारी अनुसार 25 अगस्त को सलामतपुर के राजीव नगर निवासी एक महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि उसकी बहन और बहनोई राजस्थान में मजदूरी करने गए हैं। और उनकी बहन की लड़की मेरे पास रहती है जो 24 अगस्त को मेरे साथ मजदूरी करने घर से निकली थी। में उसे सलामतपुर के द्वारकाधीश मंदिर के पास छोड़कर मजदूरी करने चली गई थी। जब मैं मजदूरी करके वापस लौटी तो मेरी बहन की लड़की घर पर नहीं थी। काफी इंतजार किया। आसपास पूछने के बाद भी कोई पता नहीं चला। 25 अगस्त को पुलिस ने गुम इंसान का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देशन में एसडीओपी अदिति सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र पाल ने पुलिस ने टीम बनाकर जिसमें एसआई जीएस तोमर, प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा, शशांक दीक्षित, रामकरण शर्मा, संजय लोवंशी, सैनिक महेश शामिल थे। टीम ने नाबालिग लड़की एवं आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि उक्त नाबालिक लड़की व लड़का सलामतपुर आए हुए हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर लिया।आरोपी युवक के गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धाराओं में इज़ाफ़ा करते हुए धारा 363 आईपीसी, 366, 376 आईपीसी, 3/4,5l/6 पाक्सो एक्ट में मामला दर्जकर आरोपी गंगाराम आदिवासी को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजने के आदेश न्यायालय द्वारा दिए गए हैं।
नाबालिक लड़की को दस्तयाब एवं आरोपी को पकड़ने में सलामतपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811