Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मर्चुरी रूम नहीं होने से खुले में करना पड़ता है पोस्टमार्टम

0 340

शिकायत के बाद भी नही हुआ समस्या का समाधान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रूम नही हैं। जिसकी वजह से घटना या दुर्घटना में मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को यहां वहां भटकना पड़ता है। कई बार इस बड़ी समस्या से शासन व प्रशासन को अवगत कराने के उपरांत भी समस्या का समाधान नही हुआ है। जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मर्चुरी रूम नहीं होने से अस्पताल के पीछे खुले में शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है। हॉस्पिटल के पीछे खेत लगे हुए हैं इससे खेत पर पहुंचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लेकिन प्रशासन के ध्यान नहीं देने के कारण इस अस्पताल पर निर्भर आसपास के 20 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। दीवानगंज से होकर भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे- 18 भी निकलता है। जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों को मौत हो जाने के बाद उनका पोस्टमार्टम दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जाता है। लेकिन इस अस्पताल में मर्चुरी रूम के अभाव में शवों का पोस्टमार्टम या तो खुले में होता है या फिर सांची भेजा जाता है। यदि रात के समय मृतक के शव को रखना हो तो मजबूरन रायसेन भेजना पड़ता है। यही हाल सलामतपुर के स्वास्थ्य केंद्र का भी है। सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भी पोस्टमार्टम के लिए रूम नहीं है। जिस कारण यहां पर पोस्टमार्टम नहीं होता है। अगर किसी की दुर्घटना से मृत्यु होती है तो सांची या रायसेन ले जाना पड़ता है। जिससे मृतक के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। और शव के अंतिम संस्कार होने में काफी लंबा समय लग जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811