Let’s travel together.
nagar parisad bareli

घर घर तिरंगा तो फहराया गया,परन्तु उतारना भूले

0 101

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

देशभर सहित नगर में भी घर घर तिरंगा फहराने जोरशोर से अभियान चलाया गया था तथा प्रशासन ने लोगों को तिरंगा फहराने व उतारने का समय भी सुनिश्चित कर दिया गया तथा नियम कायदे भी बता दिए गए थे परन्तु समयावधि गुजरने के बाद भी लगातार घरों पर तिरंगा रात दिन लहरा रहा है तिरंगा उतारने की न तो नागरिकों को ही याद रहा न ही प्रशासन ही तिरंगा समयावधि पूरी होने के बाद भी उतारने जागरूक कर सका ।
जानकारी के अनुसार देश भर में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तथा इस हेतु नगर में भी अमृत महोत्सव मनाने तथा घर घर तिरंगा फहराने रातदिन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा हर घर पर तिरंगा फहराने एक सुनिश्चित राशि पर तिरंगा वितरण किया गया तथा घर घर 13 अगस्त से तिरंगा फहराने तथा 15 अगस्त अथवा 17 अगस्त को घरों से तिरंगा सम्मान जनक रूप से उतार कर सुरक्षित रखने हेतु जागरुक किया गया था। परन्तु सरकारी कार्यालयों पर पर तो तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया एवं नियमानुसार सूर्यास्त के समय सम्मान जनक रूप से उतार लिया गया तथा सुरक्षित कर दिया गया परन्तु जोरशोर से घर घर तिरंगा फहरा तो दिया गया परन्तु स्वतंत्रता दिवस भी गुजर गया यहां तक कि 17 अगस्त भी गुजर चुका इसके बावजूद घर घर तिरंगा लहरा रहा है जिसकी उतारने की फ़िक्र न तो घर मालिकों को रही न ही प्रशासन ही लोगों को अपने घरों से राष्ट्रीय ध्वज उतारने की याद ही दिला पा रहा है जो समयावधि गुजरने के पश्चात न उतारने को लोग तिरंगे का अपमान मान रहे हैं परन्तु इस मामले में सभी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं परन्तु प्रशासन में बैठे लोग तिरंगे का मान सम्मान रखने घरों से कब उतरवा सकेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811