Let’s travel together.

हाईवे पर पशुओं का राज,आए दिन हो रहे सड़क,हादसे जिम्मेदार अधिकारी,नपा परिषद तमाशबीन

0 123

आम नागरिकों ,व्यापारियों और वाहन चालक परेशान

शिवलाल यादव

रायसेन। रायसेन शहर में चाहे नेशनल हाईवे 46 हो या फिर स्टेट हाईवे सागर -भोपाल पर दिन रात आवारा पशुओं पर जमावड़ा लगा रहता है ।इन आवारा पशुओं के झुंडों की धमाचौकड़ी की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं ।जिससे आम नागरिक और वाहन चालक बेहद परेशान हैं ।

नगर पालिका परिषद रायसेन की अनदेखी और यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते इन आवारा पशुओं को बीच सड़क से भगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह से दोपहिया या चार पहिया वाहन चालक निगाहें चूकते ही इन पशुओं से टकरा जाते हैं ।जिससे उन्हें जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

आएदिन इन तमाम शिकवा शिकायतों के बाद भी इन हाईवे ,स्टेट हाइवे सागर भोपाल बके बीच सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं को पशु मालिकों या फिर इन पशुओं को कांजी हाउस में बंद कराने की मांग ।के बावजूद इन्हें सड़कों से हटाया नहीं जा रहा है ।

वाहन चालक रुस्तम सिंह पायलट सिंह मोहम्मद सलीम बाबर अली एडवोकेट एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा रूपपेश तन्तवार आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन जिला परिवहन अधिकारी जगदीश सिंह भील और एएसपी अमृत मीणा से मांग की है कि हाईवे की सड़कों पर बैठे सागर भोपाल चौराहा और पाटन देव मंडी मोड़ भारत नगर मॉल के सामने जिला अस्पताल महामाया चौक ,होटल अमोघ , कलेक्ट्रेट के सामने और गोपालपुर बाईपास पर बैठे पशुओं के झुंडों को हटाने की कल का तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811