Let’s travel together.

झमाझम बारिश के बीच जारी रही आजादी की गौरव यात्रा

0 896

विधायक के नेतृत्व में यात्रा पहुची गांव गांव
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की बर्षगाँठ 9 अगस्त से शुरू कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा झमाझम बारिश के बीच भी जारी है क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को भी बरसते पानी के बीच पदयात्रा आधा दर्जन गांवों में पहुची।

शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआ ,गोमची,गुमा, बाना, कारा, बेंद्री, पठारीडीह, कुम्हारी, कन्हेरा, कुम्हारी से आज स्वतंत्रता के 75 वी शताब्दी के अवसर में आजादी की गौरव यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुंचाया।


विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायतों में आजादी की गौरव यात्रा में स्वतंत्रता वीर शहीदों के जयकारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के वीरगाथा को लोगों को बताया और कहा आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद सेनानियों का बहुत ही योगदान है जिसे भुलाना मुश्किल है।

साथ ही इस यात्रा के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों ने विधिवत पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया और वरिष्ठ बुजुर्गों का साल और श्रीफल के साथ सम्मान किया।
इस अवसर में प्रमुख रूप से समस्त कार्यकर्ता, वरिष्ठ बुजुर्ग ग्रामीणजन सहित भारी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811