Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मण्डीदीप में ठगी कर भाग रहे 06 बाबाओं की जमकर पिटाई

0 71

रायसेन।मंडीदीप में धर्म के नाम पर गांव के लोगों के साथ ठगी करना 6 बाबाओं को महंगा पड़ गया। मामला मंडीदीप थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पोलाहा का है। जहां टोने-टोटके के नाम पर बाबा पैसे लेकर भागने लगे तो ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में चार बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने सभी फर्जी बाबाओं के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बांधवगढ़ निवासी बच्चू जोशी, लवलेश गोस्वामी, मिथिलेश गोस्वामी, विधायक गोस्वामी, गुलाब जोशी और रामस्वरूप गोस्वामी बाबा भिक्षा मांगने पोलाहा गांव गए हुए थे। यहां उन्होंने श्री राधा कृष्ण मंदिर में रात्रि विश्राम किया. इसके बाद सबह करीब 7 बजे भिक्षामांगने के लिए गांव में निकल गए। यह सभी मनोज लौवंशी के घर पहुंचे और उसकी समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हुए पैसों की मांग की। इस पर मनोज ने 500 रुपए नगद और चांदी की पायल दे दी।

ढोंगी बाबाओं ने पैसे और जेवर लेकर मनोज को आंखें बंद कर ध्यान करने को कहा इसी बीच बाबा वहां से रफूचक्कर हो ‘रफूचक्कर गए। कुछ देर बाद मनोज ने आंखें खोली तो बाबाओं को गायब पाते देख गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव वालों ने भाग रहे बाबाओं को पकड़ लिया और लाठी डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना मंडीदीप पुलिस थाने को भी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी ढोंगी बाबाओं को थाने लाई और मनोज की शिकायत पर उनकेविरुद्ध संबंधित धाराओं में किस बनाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए बच्चू जोशी, लवलेश गोस्वामी, मिथिलेश गोस्वामी और विधायक गोस्वामी को उपचार के लिए भोपाल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811