Let’s travel together.

सिलयारी में ट्रांसपोर्टरों से दबंगाई कर अवैध वसूली

0 222

फ़ाइल फोटो

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा के सिलयारी रेलवे गुड्स शेड साइडिंग में खाद, चावल व अनेकों प्रकार की सामग्री की लोडिंग अनलोडिंग के कार्य में लगे ट्रांसपोर्टरों के वाहनों से दबंगों द्वारा अवैध बसूली का मामला सामने आया है इस मामले में ट्रांसपोर्टरों ने टीआई धरसीवा व एसपी कार्यालय में शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे साइडिंग पर प्राइवेट धर्म कांटा से गाड़ी कांटा होकर जाता है। गांव के ही कुछ दबंग ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने के उद्देश्य से साइडिंग के अंतर्गत चलने वाली गाड़ियों को आए दिन रोक कर जाम की स्थिति भी उत्पन्न कर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाते है। इसके चलते आए दिन विवाद जैसे स्थिति उत्पन्न होती है।
धर्म कांटा के मालिक आलोक शर्मा ने इस बाबत रायपुर पुलिस अधीक्षक व टीआई धरसीवा से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आलोक शर्मा ने बताया कि रेलवे गुड्स शेड साइडिंग में चलने वाले गाड़ियों को रोक कर ट्रक ड्राईवरों से मारपीट व वसूली का मामला बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में स्थानीय चौकी में भी शिकायत की गई है।

गुड्स साइडिंग के द्वारा गाडी परिचालन करने के लिए रेक लगने वाले दिन टैंकरों से पानी छिड़काव किया जाता है, भिड़ भाड़ क्षेत्र जैसे रेलवे फाटक हाईस्कूल तरेशर चौक पर गार्ड की डियूटी लगाई गई है, ताकी साइडिंग में चलने वाली गाड़ियों से ग्रामीणों को परेशानी न हो फिर भी गांव के कुछ दबंगों के द्वारा अवैध वसूली करने से समस्या उतपन्न हो रही है।

क्या कहते हैं चौकी प्रभारी

इस मामले में चौकी प्रभारी सिलयारी अरविंद साहू का कहना है कि अभी तक लिखित शिकायत चौकी में प्राप्त नहीं हुई है शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811