Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घण्टे में किया गिरफ्तार

0 335

संजय द्विवेदी ग़ैरतगंज रायसेन

गैरतगंज के बुधागंज में मिली युवक की पत्थर से कुचली लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई।पुलिस ने हत्या के दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि गैरतगंज नगर के बूढागंज के पास कल बुधवार की सुबह पत्थरों से दबी हुई लाश मिली जिसकी पहचान गैरतगंज निवासी वार्ड क्रमांक10 नीलेश अहिरवार पिता सुम्मी लाल अहिरवार के रूप में हुई।

इस अंधे कत्ल की सूचना नगर में आग की तरह फैल गई जिस पर तरह तरह की चर्चाएं नगर में चलने लगी।

म्रतक नीलेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शासकीय सामुदायिक स्वस्थ केंद्र भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया जिस से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया परिजनों के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग नीलेश के हत्यारों को पकड़े की मांग करने लगे जिस पर गैरतगंज एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार सहित एसडीओपी सुनील बड़कडे ने मौके पर पहुंच कर 24घण्टे में हत्या के आरोपियों को पकड़े की बात कही तव जा कर चक्का जाम खोले पर परिजन सहित आम लोग माने और जाम खोला गया।

रायसेन एसपी विकाश सहबाल के निर्देशन पर एडिशनल एसपी अमृत लाल मीणा और एसडीओपी सुनील बड़कडे के मार्गदर्शन में टीम गठित की गयी।टीम ने बड़ी मसक्कत के बाद हत्या के दोनों आरोपी रंजीत लोधी पिता मोतीलाल लोधी आयु 28वर्ष निवासी रायसेन और अनिल लोधी पिता रामदास लोधी आयु20वर्ष निवासी गैरतगंज घाना दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस टीम में गैरतगंज थाना प्रभारी इंद्रराज सिंह, उ0नि-चंदशेखर मसकोले, स0उ0नि0 वरुण सक्सेना, आर0 शेलेन्द्र सिंह, सैनिक 151 रमेश गौर, सैनिक 81 शिवनारायण, सैनिक 168 सुरेश पटेल शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811