Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सावन के दूसरे सोमवार को घने जंगल के बीचो-बीच छोटी पचमढ़ी शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक हुए

0 70

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
सांची जनपद के हलाली डैम के पास घने जंगल के बीचो बीच छोटी पचमढ़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर जो चारों तरफ पहाड़ी से घिरा और नदी के पास हरियाली के बीचोबीच स्थित है। यहां पर सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। यहां दिन भर नदी पार कर श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के करने पहुंचे। भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। बता दें कि छोटी पचमढ़ी स्थित शिव मंदिर बहुत ही प्राचीन है। और ऐसे सुंदर वातावरण में है जिसकी वजह से यहां लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। नदी और पहाड़ी हरियाली के बीच इस मंदिर में लोग नदी पार कर मंदिर में जलाभिषेक किया एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811