Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कांग्रेस ने नपा अध्यक्ष पद के लिए किरण सोनी को बनाया प्रत्याशी

0 920

रायसेन ।नगर पालिका परिषद रायसेन में 8 पार्षदों के साथ सबसे ज्यादा बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी आगे है। रविवार को भोपाल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से रायसेन नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों का दल जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल , बरेली विधायक देवेंद्र पटेल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान के नेतृत्व में मुलाकात करने भोपाल पहुंचे थे। यहां कांग्रेस पार्षद दल ने अपने नेताओं का स्वागत किया। वही वरिष्ठ नेताओं ने भी मिठाई खिला कर विजयी पार्षदों को जीत की बधाई दी।

जिसके बाद यहां कांग्रेस पार्षद दल ने सर्वसम्मति से शीर्ष नेतृत्व के सामने किरण राजकिशोर सोनी को अध्यक्ष पद का दावेदार बनाने की बात कही। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने रायसेन में कांग्रेस को परिषद बनाने के निर्देश संगठन एवम विजयी सभी 8 पार्षदों को निर्देश दिए। वही वार्ड 17 से कांग्रेस पार्षद अजीजा बी ने भी हर हाल में कांग्रेस की परिषद बनाने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि हमारे पार्षद बिकाऊ नहीं टिकाऊ है..वही निर्दलीय पार्षद भी हमारे संपर्क में है। जिसके बाद हम पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की परिषद बनाने जा रहे है। हमारे संगठन ने किरण राजकिशोर सोनी जी को अध्यक्ष बनाने का निर्णय किया है। जिन्हे हम सभी मिल कर अध्यक्ष बनाने जा रहे है। इस दौरान रायसेन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के साथ कांग्रेस पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811