Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ईमानदार पुलिस वाला-45 लाख से भरा मिला लावारिश बैग पर नही डगमगाया ईमान

0 151

-नीलांबर सिन्हा के ईमान की चहुओर प्रशंसा

    सुरेन्द्र जैन धरसीवा(रायपुर)

देशभक्ति जनसेवा में समर्पित छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान ने ईमानदारी की ऐंसी मिसाल पेश की है जिसने छत्तीसगढ़ पुलिस का सीना चौड़ा कर दिया है और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को गौरान्वित कर दिया है।

दरअसल शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात थाना कयाबांधा नवा रायपुर में पदस्थ आरक्षक नीलांबर सिन्हा को एक लावारिश बेग 45 लाख रुपयों से भरा मिला  लेकिन इतनी बड़ी रकम देखकर भी महंगाई के इस जमाने मे भी उनका ईमान नहीं डगमगाया ओर उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया व बैग जमा किया।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक क्रमांक 1602 निलाम्बर सिन्हा प्रातः लगभग साढ़े आठ बजे  मध्य एयरपोर्ट से ड्यूटी कर माना कैम्प जा रहे थे इसी दौरान माना क्षेत्रांतर्गत स्थित राय पब्लिक स्कूल के सामने रोड में उक्त पुलिसकर्मी को एक सफेद रंग का बैग मिला। पुलिसकर्मी द्वारा बैग को खोलकर चैक करने पर बैग के अंदर अलग-अलग बण्डलों में 2000 एवं 500 के नोट रखा होना पाया गया। जिसकी सूचना पुलिसकर्मी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई तथा नोटों से भरे बैग को थाना सिविल लाईन में लाकर जमा किया गया नीलांबर सिन्हा की इस ईमानदारी की खबर पूरे पुलिस महकमे में ओर प्रदेश में आग की तरह फैल गयी जो भी उनकी ईमानदारी के बारे में सुनता तारीफ किये बिना न रहता ।

उक्त बैग के अंदर लगभग 45,00,000/- रूपये नगद था जिसे थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा धारा 102 जा.फौ के तहत लावारिस हालत में जप्त कर वारिसान की पतासाजी शुरू की गई आरक्षक क्रमांक 1602 निलाम्बर सिन्हा द्वारा नगदी रकम से भरे बैग को थाना में जमा कर ईमानदारी की मिसाल प्रस्तुत की गई पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा निलाम्बर सिन्हा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये उचित ईनाम देने की घोषणा भी की गई है।

      

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811