Let’s travel together.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, दुर्गा नगर मंडल की बैठक संपन्न

0 50

1 दिसंबर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का करेंगे भूमि पूजन,

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सांसद खेल महोत्सव को लेकर हुई चर्चा

विदिशा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 1 दिसंबर को प्रस्तावित विदिशा आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भाजपा दुर्गा नगर मंडल की बैठक महाराणा प्रताप कॉलेज में आयोजित की गई।

बैठक में विधायक मुकेश टंडन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ प्रताप सिंह दरबार, शैलेंद्र सिंह भदौरिया और रामनारायण विश्वकर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आयोजन को व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सांसद खेल महोत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करने की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक का संचालन भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया। अंत में महाराणा प्रताप कॉलेज के संचालक एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811