Let’s travel together.

नेशनल हाईवे 12 बम्होरी ढाबे के पास सड़क हादसा, एक की मौत एक गंभीर

0 174

सुल्तानपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 12 बम्होरी ढाबे के नजदीक सोमवार को सड़क हादसा हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार रूप सिंह पिता जमुना प्रसाद खैरूआ निवासी घाट पिपरिया 35 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार लखन सिंह राय सिख को प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन पर किया। जानकारी अनुसार मृतक रूप सिंह और लखन राय सिख किसी काम से बाइक से विनेका जा रहे थे तभी पीछे से आती हुई कार एमपी04 ईबी 0677 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे लोगों ने जाकर मोटरसाइकिल सवारों को उठाया तब तक मौका पाकर कार सवार भाग निकले। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा रूप सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं लखन राय सिख को गंभीर चोटें आई हैं जिसका प्राथमिक उपचार कर रायसेन रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रूम में रखवाया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई और कार सवारों की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811