Let’s travel together.

राजघरानों की याद दिलाते कोटा के किले के द्वार और प्राचीनता के प्रमाण सिंगपुर के स्थल

0 452

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह जिले के इतिहास के अध्ययन से जानकारी मिलती है कि यहां भिन्न भिन्न राजघराने पूर्व में रहे है कुछ प्रत्यक्ष प्रमाण आज भी यहां मौजूद हैं। क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर किले,बावड़ी,नक्काशीदार कलाकृति,आकृति,पत्थर के चीरे, रॉक पेंटिंग्स इत्यादि पाए जाते है।

जिला मुख्यालय से करीब 41 किमी दूर ब्यारमा नदी के किनारे ग्राम कोटा की पहाड़ी पर आज भी प्राचीन काल के किले के भग्नावशेष देखे जा सकते है,वैसे तो यहां तक पहुंचने के लिए कोई मार्ग नहीं है पर दुर्गम रास्ते से ऊपर चढ़ना पड़ता है।वर्तमान में पहाड़ के ऊपर जाने के बाद अब यहां पेड़ों के मध्य सिर्फ किले के द्वार और दीवार दिखाई देती है वर्णित इतिहास के अनुसार यहां अलग अलग काल में राज घरानों का आधिपत्य रहा है।

इस पहाड़ी से नीचे और सुदूर तक घुमावदार पहाड़ियां, ब्यारमा नदी का बहाव और अन्य ग्रामों के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते है।यहां से कुछ दूरी पर ही प्राचीनता का प्रमाण सिंगपुर ग्राम में पत्थर के दो चीरे दिखाई देते है जिसके प्रति ग्रामीण आज भी श्रद्धा भाव रखते है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811