Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सुभाषनगर रेलवे ओवरब्रिज का ट्रायल रन पूरा,23 यह जनवरी आरओबी आम जनता को होगा समर्पित

0 65

भोपाल।राजधानी के बहु प्रतिक्षित सुभाषनगर रेलवे ओवरब्रिज का ट्रायल रन पूरा हो गया है चुका है। अब 23 यह जनवरी आरओबी आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। ब्रिज की खामियों कोदूर कराकर बेरिकेट्स लगाने का काम पूरा कर लिया गया है।इसके बाद इस क्षेत्र से गुजरने वाले प्रतिदिन पांच लाख लोगों को फायदा होगा।
बता दें कि यह आरओबी करीब 23 महीने पहले ही बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट और सर्विस रोड की वजह से ट्रैफिक शुरू नहीं हो पाया था। ब्रिज 40 करोड़ रुपये में बना है। 690 मीटर लंबा यह आरओबी नये को पुराने शहर से जोड़ेगा। बता दें कि सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग पर बने आरओबी की लंबाई रिटर्न वाल सहित 641.800 मीटर है। चौड़ाई 15 मीटर रखी गई है। ब्रिज का निर्माण 21 करोड़ 38 लाख रुपये से हुआ है, जिसमें रेलवे का 64 मीटर हिस्सा और लोक निर्माण विभाग का हिस्सा 318 मीटर है।

बता दें कि जिंसी चौराहे की ओर से जब वाहन आएंगे तो उन्हें सिग्नल के जरिए रोका जाएगा। हालांकि, यही से ब्रिज के ऊपर से आने वाले वाहन भी निकलेंगे। ऐसे में वाहन आपस में टकरा न जाए। इसके लिए डिवाइटर बनाने का काम पूरा हो गया है। विगत दिनों दोनों ओर से ट्रैफिक गुजारकर यह देखा गया कि ग्रीन और रेड सिग्नल कितने देर के लिए रखा इन्हें होगा फायदा

जाए। बाइक-कार और हल्के वाहनों के साथ भारी वाहन भी गुजारकर देखे गए।

सुभाष नगर व रचना नगर अंडर ब्रिज के साथ अशोका गार्डन पर घंटों लगने वाले जाम की समस्या भी हल होगी। वहीं एमपी नगर और प्रभात चौराहा क्षेत्र से भोपाल स्टेशन, अशोका गार्डन व पिपलानी, गोविंदपुरा, एमपी नगर रचना नगर की ओर आने-जाने वालों को सहुलियत होगी। इस ब्रिज का काम पूरा हो चुका है और सिर्फ औपचारिकता के तौर पर ब्रिज को शुरू करने की तैयारियां भी शुरू हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811