सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय
शुक्रवार को सिलवानी के ग्राम मेहगवा कला में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रूप सिंह आत्मज केरसिह आदिवासी उम्र 26 साल निवासी मगरमोली एवं सचिन आत्मज लक्ष्मी नारायण आदिवासी उम्र 19 साल निवासी मगरमोली की आकाशीय बिजली गिरने के कारण मृत्यु हो गई है।वह ग्राम मेहगवा कला के खेत में रौपाई का काम कर रहे थे।