सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
आगामी 8 जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने अधिकारियों को मतदान केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग निगरानी एवं निरीक्षण करने के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह एवं चौकी प्रभारी दीवानगंज सत्येंद्र दुबे ने सलामतपुर थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र जमुनिया, सरार, नीनोद, कायमपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एवं पहुंच मार्ग एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बता दें कि 8 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान किया जाना है। इसी की तैयारियों को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों ने अभी से मोर्चा सम्हाल लिया है।