Let’s travel together.

विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

0 34

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम सेमरा में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथी के जनक डॉ. सैम्युअल हैनिमैन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
ग्राम सेमरा स्थित औषधालय में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज साहू ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान कीं।

इस दौरान औषधालय सेवक किशन लाल खरे एवं पीटीएस कमला खरे ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में सेमरा सरपंच पुरुषोत्तम लोधी सहित वरिष्ठ ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शिविर में आए लोगों ने न केवल नि:शुल्क उपचार प्राप्त किया, बल्कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहे तो ग्राम वासियों को ज्यादा लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811