मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को सांची विकासखण्ड में बेरखेड़ी,सलामतपुर स्थित गेहूॅ उपार्जन केन्द्र शाहीन वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी और अधिकारियों से उपार्जन संबंधी जानकारी लेते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप उपार्जन कार्य हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर विश्वकर्मा ने उपज विक्रय हेतु आए किसानों से भी चर्चा करते हुए उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की।