रायसेन।रायसेन स्थित दशहरा मैदान में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 अप्रैल को उन्नत कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने प्रदर्शनी में कृषि यंत्रों के स्टॉल, विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों, जैविक उत्पाद, देशभर से आए आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के स्टॉल सहित अन्य स्टॉल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ,पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत सहित अन्य

विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विदिशा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह जादोन जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।