Let’s travel together.

कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जड़ धरसीवा मंडल में बैठकों का दौर जारी

0 48

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

सांकरा निको।धरसीवा मंडल में कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी है बुधवार को भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष साहिल खान ने कहा कि कार्यकर्ता है कांग्रेस की असली जड़ हैं।
धरसींवा मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साहिल खान द्वारा क्षेत्र के पंडरभठ्ठा मुर्रा भैसमुड़ा भेरवा औऱ देवरी में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार बूथ एवं सेक्टर स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को एक जुट होकर काम करने का सन्देश देते हुए कांग्रेस की मजबूत करने का संकल्प दिलाया.।बीजेपी के गलत नीतियों के कारण युवा वर्ग किसान वर्ग औऱ महिलाओ के साथ आम लोगो को कैसे ठगने का काम औऱ नुकसानो का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है इसको जनता को बताने के साथ कार्यकर्ताओ को आम जनता तक पहुंचकर बीजेपी की खामिया गिनाने की बात कही।
मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीढ़ उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठकों में सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह निरंतर मेहनत और समर्पण से कांग्रेस पार्टी को धरसींवा क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से डालेंद्र वर्मा नगर पंचायत पार्षद कुरा श्रवण वर्मा सरपंच देवरी महेन्द्र साहू तुका साहू हृदय साहू पिलाराम बाबूलाल मनोज शैलू नारायण संजू सोनू गोपी जितेंद्र पोषण ललित लीलाधर रामस्वरूप अर्जुन अनिल सनत शीत सतीश रिंकू दिवाकर जीराखन गुन्ना
मुकेश वर्मा योगेश्वर वर्मा नरेन्द्र वर्मा कोमल चतुर्वेदी ओमप्रकाश वर्मा शंकर वर्मा चुरावण निषाद तुमनलाल घरवार रोमन वर्मा बनतेश्वर वर्मा योगेश वर्मा अरुण वर्मा योगेश्वर वर्मा…सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जड़ धरसीवा मंडल में बैठकों का दौर जारी     |     ई-केवाईसी के नाम पर महिलाओं को भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने दी घेराव की चेतावनी     |     मौसम ने ली करवट, तेज हवा और बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में रखे अनाज बचाते रहे किसान     |     कयामपुर में ‘बाघ’ की दहशत, एक हफ्ते से पहाड़ पर लगातार मूवमेंट, तेंदुआ का मूवमेंट भी उसी के पास दिखाई दिया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर भीषण भिड़ंत, ट्रैक्टर में लगी आग, बड़ा हादसा टला, दोनों ट्रैक्टर ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     दो दिन से बिजली गुल, क्षेत्र में हाहाकार पानी की सप्लाई भी ठप, -इनवर्टर भी नहीं दे रहा है साथ     |     एसडीएम अंकित जैन ने नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन व तालाब का किया निरीक्षण     |     गढ़ी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन     |     जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिक्षा व संस्कार पर दिया गया जोर     |     ऐतिहासिक गांव कोकलपुर तालाब की क्षतिग्रस्त पार का जन सहयोग से सुधार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811