Let’s travel together.

ऐतिहासिक गांव कोकलपुर तालाब की क्षतिग्रस्त पार का जन सहयोग से सुधार

0 36

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

तहसील का ऐतिहासिक गांव कोकलपुर जिसका ऐतिहासिक नाम कुंतलपुर है जहां प्रत्येक वर्ष सती स्थल पर विशाल मेला आयोजित किया जाता है वहां एक प्राचीन तालाब जो अपने अंदर कई इतिहास समेटे हुए हैं उसकी पार टूट जाने के कारण बारिश का पानी एक एकत्रित नहीं हो पता था ।
जब उक्त मामला एसडीएम सौरभ मिश्रा के संज्ञान में लाया गया तब उन्होंने जन भागीदारी से ग्रामीणों के साथ पंचायत एई अभिषेक, इंजीनियर मनोज राय,नीलम सेन, आरएल मंडराई, ग्राम सरपंच और ग्रामीणों को साथ लेकर श्रम दान कर पार को दुरुस्त करने का अभियान शुरू किया है। ताकि पार दुरुस्त होने के बाद बारिश के पानी को संचय किया जा सके और ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके।

वहीं एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा ग्राम में सहायता शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। जल समस्या के निदान के लिए नल जल योजना पूर्ण कर 2 दिवस में चालू करवाने का आश्वासन पीएचई एसडीओ राजेश शर्मा ने ग्रामीणों को दिया।
ग्रामीणों की और भी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जड़ धरसीवा मंडल में बैठकों का दौर जारी     |     ई-केवाईसी के नाम पर महिलाओं को भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने दी घेराव की चेतावनी     |     मौसम ने ली करवट, तेज हवा और बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में रखे अनाज बचाते रहे किसान     |     कयामपुर में ‘बाघ’ की दहशत, एक हफ्ते से पहाड़ पर लगातार मूवमेंट, तेंदुआ का मूवमेंट भी उसी के पास दिखाई दिया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर भीषण भिड़ंत, ट्रैक्टर में लगी आग, बड़ा हादसा टला, दोनों ट्रैक्टर ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     दो दिन से बिजली गुल, क्षेत्र में हाहाकार पानी की सप्लाई भी ठप, -इनवर्टर भी नहीं दे रहा है साथ     |     एसडीएम अंकित जैन ने नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन व तालाब का किया निरीक्षण     |     गढ़ी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन     |     जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिक्षा व संस्कार पर दिया गया जोर     |     ऐतिहासिक गांव कोकलपुर तालाब की क्षतिग्रस्त पार का जन सहयोग से सुधार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811