सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रघुनाथ साहू ने गरीब कन्याओं के शुभ विवाह पर उन्हें अपनी ओर से एलईडी ओर कूलर भेंट करने की एक अनोखी पहल शुरू की है जिसकी सभी ओर प्रशंसा हो रही है।
बढ़ती महंगाई के इस दौर में गरीब परिवारों में विवाह का खर्च उठाना ही मुश्किल होता है तो ऐसे में उनके लिए एलईडी ओर कूलर किसी ऐसे सपने के समान है जो कभी पूरे नहीं होते इसी को देखते हुए सरपंच रघुनाथ साहू जिन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी कहा था कि वह सरपंच बने तो गरीब कन्याओं के विवाह पर उन्हें एलइडी भेंट करेंगे अपने इसी वादे को पूरा करते हुए वह अब तक गांव की अनेक गरीब कन्याओं को उनके विवाह पर उन्हें एलइडी कुलर भेंट कर चुके हैं
सोमवार को भी उन्होंने गांव की गरीब कन्या के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में अपनी ओर से कुलर एवं एलईडी भेंट किया
इस दौरान सरपंच रघुनाथ साहू के साथ उपसरपंच योगेश साहू पंच हेमंत बंजारे कमलेश नौरंगे टिकेंद्र धीवर नोहर धीवर लक्ष्मण लहरिया एवं सभी पंच गन शामिल हुए