तारकेश्वर शर्मा
रायसेन जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तबादले करते हुए कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं।
इन अधिकारियों के हुए तबादले –
संजीत परते को थाना प्रभारी सिलवानी बनाया गया है।
पूनम सविता को थाना प्रभारी अजाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरेश दुबे को रक्षित केंद्र रायसेन भेजा गया है।नितिन अहिरवार को कंट्रोल रूम रायसेन का प्रभारी बनाया गया है।रोहित कुशवाह को थाना प्रभारी भारकच्छ पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
