तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है।बालिकाओं के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया है।
मामला है रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र का है, जहाँ 1 अप्रैल 2026 को दो अलग-अलग परिवारों ने अपनी नाबालिग बेटियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।परिजनों ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देश परअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतारसी की,साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अपहृत बालिकाएँ पीथमपुर में हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं को पीथमपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम के जवानों का सराहनीय योगदान रहा।रायसेन पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अपहृत बच्चों को उनके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।फिलहाल दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।